फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अखिलेश संग डॉ. आंबेडकर की तस्वीर लगाने पर भड़के भाजपाई

विज्ञापन
बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करते सदर विधायक पल्टूराम व पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। होर्डिंग में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव की तस्वीर लगाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। बांह पर काली पट्टी बांधकर भाजपा कार्यालय से जुलूस निकाला। आंबेडकर तिराहे पर प्रदर्शन करते हुए समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए आंबेडकर तिराहा पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए सदर विधायक ने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव की फोटो लगाना बहुत ही निंदनीय है। समाजवादी पार्टी ने बाबा साहब के अनुयायियों का अपमान करने का काम किया है। समाजवादियों के इस कृत्य को देश बर्दाश्त नहीं करेगा। अखिलेश यादव को बाबा साहब के अनुयायियों से माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब के चेहरे के साथ अपना चेहरा जोड़ने वाले सपा प्रमुख दलित समाज का सम्मान नहीं वोट बैंक साधने का काम कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने उनके नाम का राजनैतिक सौदा किया। विरोध प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, आद्या सिंह, वरूण सिंह मोनू, बिंदु विश्वकर्मा, प्रवीण सिंह, अवधेश पांडेय, अभिषेक सिंह, अब्दुल अजीज खां, संजय शुक्ल, अनन्न गौरव मिश्र, संदीप उपाध्याय, नंदलाल तिवारी, अवधेश तिवारी व विशाल मिश्र सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें