फोटो-10-बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर पूर्व विधायक का स्वागत करते भाजपाई।-संवाद
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी के निर्माण में मेरे नाम की भी ईंट लगी है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी व राष्ट्रपति नानाजी देशमुख के साथ पार्टी के गठन में मैं भी शामिल रहा। भाजपा में ही देश व सर्व समाज का भविष्य सुरक्षित है।
यह बातें शुक्रवार को भाजपा में शामिल होने के बाद जिला भाजपा कार्यालय अटल भवन तुलसी पार्क पहुंचे। पूर्व विधायक अशफाक अहमद ने अपने स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मैंने अपना पहला चुनाव 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर जनसंघ के समर्थन से जीता था। भाजपा का संस्थापक सदस्य रहा हूं और जीवन के अंतिम पड़ाव में फिर से भाजपा में शामिल होकर गर्व महसूस कर रहा हूं। मेरे साथ मेरा बेटा आसिफ रजा खसान भी भाजपा का सिपाही बन चुका है। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने पूर्व विधायक का भाजपाई अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर डीपी सिंह, आद्या सिंह, वरूण सिंह मोनू, कृष्ण गोपाल गुप्ता, जमील अहमद व संदीप उपाध्याय आदि मौजूद रहे।