फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने चेहरों को मिला टिकट, भाजपाईयों ने जताया हर्ष

विज्ञापन
फोटो-13-बलरामपुर के भाजपा कार्यालय पर मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई देते भाजपाई।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के चारों विधायकों को भाजपा की तरफ से दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपाइयों में हर्ष व्याप्त है। पार्टी कार्यालयों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी शक्ति के साथ जुटने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह व जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने जिले के भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बलरामपुर सुरक्षित सीट से पल्टूराम, तुलसीपुर से कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी से शैलेश कुमार सिंह शैलू एवं उतरौला से राम प्रताप वर्मा को दोबारा प्रत्याशी बनाया गया है। प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यकर्ताओं से प्रचार-प्रसार जुटने का आवाहन किया।
राज्यमंत्री पल्टूराम ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाते हुए सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर अहमदाबाद के डिप्टी मेयर व जिला प्रवासी दिनेश मकवाना, गैसड़ी विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद अजीज, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, महामंत्री वरुण सिंह मोनू, अवधेश तिवारी, सभासद केके तिवारी, राजेश वर्मा व राघवेंद्र कांत सिंह मन्टू सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें