फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बाइक चोरी करने वाले को दो वर्ष की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सिविल जज जूनियर डिवीजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट उतरौला योगेश कुमार चौधरी ने मुकदमों की सुनवाई के दौरान सोमवार को बाइक चोरी के दोषी को दो वर्ष की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने दो हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

रेहरा बाजार निवासी अभिजीत सिंह ने दो जुलाई 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम बिलोहा शेखडीह निवासी सिरताज हुसैन ने बाइक चोरी की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सिरताज हुसैन को दोषी मानते हुए दो वर्ष की सजा सुनाते हुए अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें