फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दिव्यांग से 45 हजार रुपये छीन फरार हुए बाइक सवार

Sat, 28 Dec 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के छितलूपुर बाजार में पानी बेचने वाले दिव्यांग से बाइक सवार बदमाशों ने 45 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना सादुल्लाहनगर में तहरीर देकर दतलूपुर लोहारडीह निवासी रियाजुद्दीन ने कहा है कि वह छितलूपुर बाजार में रेहरा-सादुल्लाहनगर मार्ग पर पानी बेचने का काम करता है। शुक्रवार की देर शाम वह दुकान बंद करके बाहर निकल रहा था। हाथ में 45 हजार रुपये से भरा बैग भी लिए था। इस बीच दो अज्ञात बाइक सवार बदमाश पहुंच गए और पैसों से भरा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे मारापीटा और भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें