फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलाकर तेंदुए ने बाइक सवार को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बनकटवा रेंज क्षेत्र में तेंदुओं का हमला बढ़ता जा रहा है। बाजार से घर जा रहे बाइक सवार दो युवकों पर शनिवार की शाम तेंदुए ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान एक युवक तेंदुए के हमले में घायल हो गया वहीं उसका साथी बाइक गिरने से जख्मी हो गया। इस दौरान शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने हांका लगाकर तेंदुए को पहाड़ी नाले की ओर भगाया। इसके बाद घायल युवकों का उपचार सीएचसी शिवपुरा में कराया गया।
लौकहवा निवासी सचिन ने बताया कि वह बुद्धि सागर यादव के साथ शनिवार की शाम लालपुर चौराहा से बाइक से गांव वापस जा रहा था। कमदी गांव के पास अचानक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इससे वह घायल हो गया। वहीं बाइक गिरने से उसके साथ बैठे बुद्धि सागर को भी चोट आई है। शोर सुनकर पहुंचे कमदी गांव के ज्वाला वर्मा, छोटे, ननकऊ व जुबेर आदि ने हांका लगाकर तेंदुए को हेंगहा पहाड़ी नाले की तरफ भगा दिया।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। बनकटवा रेंज के प्रभारी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि वनदरोगा अशोक कुमार गुप्ता की देख रेख में घायल का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें