गौरा चौराहा (बलरामपुर)। गौरा चौराहा-तुलसीपुर राजमार्ग पर दतरंगवा डिप पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
गौरा चौराहा थाना के ग्राम सिंघवापुर निवासी गोवर्धन के बेटे कुंदन (24) अपने पिता को लेने के लिए रविवार की रात करीब आठ बजे बाइक से गौरा चौराहा जा रहे थे। रास्ते में तुलसीपुर राजमार्ग स्थित दतरंगवा डिप पर अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें नंदनगर अस्पताल पहुंचाया, वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट नहीं पहने थे। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)