फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिजली के तार में फंसी बाइक, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। नगर के कलश चौराहे और तहसील के बीच मुख्य सड़क पर बृहस्पतिवार रात बिजली का तार टूटकर गिर गया था। विभाग की ओर से उसे हटवाया नहीं गया। शुक्रवार सुबह एक बाइक तार में फंस कर पलट गई। हादसे में बाइक चालक रामफेर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

आदिशक्ति मां पाटेश्वरी विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। बिजली विभाग के जेई धर्मात्मा गौड़ ने बताया कि जैसे ही जानकारी मिली, विभाग की टीम को मौके पर भेजकर टूटे तार को ठीक करा दिया गया है। विभाग ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए लाइन की जांच कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें