बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र में जवाहर नवोदय विद्यालय मोड़ के पास एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर भारी वाहन से टकरा गया। घटना में घायल बाइक सवार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात दुर्गेश सिंह ने बताया कि श्रावस्ती निवासी पिंटू (18) और श्याम किशोर बाइक से श्रावस्ती से बलरामपुर आ रहे थे। जवाहर नवोदय विद्यालय मोड़ के पास बौद्ध परिपथ पर बाइक अनियंत्रित होकर एक वाहन से टकरा गई, इससे दोनों सवार घायल हो गए। बताया कि बाइक सवार हेलमेट लगाए था। जिला मेमोरियल चिकित्सालय पहुंचे पिंटू की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि गंभीर घायल श्याम किशोर को बहराइच रेफर कर दिया गया। संवाद