फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: प्री बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 92 प्रतिशत परीक्षार्थी

Tue, 13 Jan 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्री बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को हाईस्कूल में गणित और इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान, गणित व अर्थशास्त्र की परीक्षा कराई गई। गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा में करीब 92 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए। नगर के एमपीपी इंटर कॉलेज में 47 छात्र एवं गर्ल्स इंटर कॉलेज में 31 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद के निर्देशन में मंगलवार को 170 माध्यमिक विद्यालयों में हाई स्कूल की गणित एवं इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान, गणित व अर्थशास्त्र की प्री बोर्ड परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई गई। परीक्षा में प्रश्न पत्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से पहले ही परीक्षा केंद्रों को उपलब्ध करा दिया गया था।

एमपीपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा में 283 पंजीकृत छात्रों में से 251 छात्र शामिल हुए। 32 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी है। इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान विषय में 137 पंजीकृत छात्रों में से 135 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वहीं दो छात्र अनुपस्थित रहे। इंटर गणित विषय की परीक्षा में पंजीकृत 100 में से 92 परीक्षार्थी शामिल हुए, वहीं आठ ने परीक्षा छोड़ दी। इसी केंद्र पर इंटर अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा में पंजीकृत 37 छात्रों में से 32 छात्र शामिल हुए और पांच अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


गर्ल्स इंटर कालेज बलरामपुर की प्रधानाचार्य डॉ. अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि हाईस्कूल गणित व गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में पंजीकृत 263 छात्राओं में से 250 छात्राएं शामिल हुईं, वहीं 13 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी है। इसी तरह इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान व अर्थशास्त्र में पंजीकृत 186 छात्राओं में से 168 छात्राओं ने परीक्षा दी, वहीं 18 छात्राएं अनुपस्थित रहीं।




परीक्षार्थियों में है उत्साह

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह है। बोर्ड परीक्षा की तैयारी परखने के लिए विद्यार्थी बढ़चढ़ कर प्री बोर्ड परीक्षा में भाग ले रहे हैं। मंगलवार को प्री बोर्ड परीक्षा में करीब 92 प्रतिशत विद्यार्थी शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

- मृदुला आनंद, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें