फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: साइकिल यात्रा का जगह-जगह स्वागत

Thu, 12 Oct 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। समाजवादी पार्टी की देश बचाओ देश बनाओ साइकिल यात्रा बृहस्पतिवार को सदर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यात्रा में शामिल वरिष्ठ नेताओं का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन

साइकिल यात्रा उतरौला नगर से चलकर बलरामपुर के गलिबापुर चौराहे पर पहुंची। पूर्व विधायक जगराम पासवान की अगुवाई में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करके साइकिल यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। श्रीदत्तगंज बाजार में पूर्व विधायक राम सागर अकेला, कटिया चौराहे पर शिल्पाराज एवं नहरबालागंज चौराहे पर पूर्व जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा व साधू पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें