फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भारतीय सेना के सम्मान में आज निकलेगी भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया जा रहा है। पाकिस्तान को भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। भारतीय सेना के सम्मान में 11 मई को भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद की तीनों तहसीलों में भी आयोजन होगा। भारतीय सेना के हौसलों को बढ़ाने के लिए डीएम पवन अग्रवाल ने सभी लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन


डीएम पवन अग्रवाल ने सभी जनपदवासियों, युवाओं, व्यापारियों, समाजसेवी व छात्र-छात्राओं से अपील की है कि कार्यक्रम में शामिल होकर एक ध्वज एक स्वर में भारतीय सेना को सम्मान दें। मौजूदा परिस्थिति में भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने एवं सम्मान में जनपद में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा रविवार को सुबह 7.30 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम से वीर विनय चौराहे तक निकाली जाएगी।
सभी तहसीलों में भी भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में जनप्रतिनिधि, जनपदवासी, युवा, अधिकारी/कर्मचारी, समाज सेवी, एनसीसी/ स्काउट व छात्र-छात्राएं तिरंगा एवं देशभक्ति नारे के साथ शामिल होंगे। डीएम ने कहा कि ऐसे समय में जब हमारे जवान सीमा पर दुश्मनों से मोर्चा ले रहे हैं, हम सभी का दायित्व बनता है कि उनका हर स्तर पर समर्थन करें और मनोबल बढ़ाएं। उन्होंने जनपद के सभी गणमान्य नागरिकों, युवाओं, व्यापारीगण, समाजसेवी, छात्र-छात्राओं से विशेष अपील की कि भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में शामिल होकर एक ध्वज एक स्वर में भारतीय सेना को सम्मान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें