-बलरामपुर के बीआरसी पचपेड़वा में सम्मानित किए गए शिक्षक।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र पचपेड़वा में शैक्षिक नवाचार एवं उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बेहतर तकनीकी शिक्षा के माध्यम से रोजगार की राह आसान बनाने के लिए शिक्षकों को टिप्स दिए गए। समारोह के दौरान नवाचार में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 69 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए शुभम शुक्ला एवं बीईओ राम चंद्र मौर्य, शमशेर सिंह व डीसी प्रशिक्षण मोहित देव त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर टनटनवा के सहायक अध्यापक महेंद्र कुमार ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। बीएसए ने कहा कि शैक्षिक नवाचार का मुख्य उद्देश्य छात्रों को नई तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ बुनियादी शिक्षा देकर रोजगार मुहैया कराना है।
नवीन शैक्षिक सत्र में स्कूल चलो अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय में नामांकन कराएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा ने किया। इस दौरान शिक्षण अधिगम एवं डॉक्यूमेंट वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया। समारोह के दौरान एआरपी सर्वेश्वर शरण शुक्ल, रामलाल, कपिल सैनी व संतोष त्रिपाठी को विदाई दी गई। इस अवसर पर राजेश्वर प्रसाद यादव, महेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, विजय कुमार, विक्रम प्रजापति, अनिल कुमार, अशोक यादव, मनोज विश्वकर्मा, दीपक कुमार व आलोक पाठक आदि मौजूद रहे।