फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिजली के तारों की चिंगारी से पांच बीघे गेहूं जलकर राख

विज्ञापन
बलरामपुर के कम्मरपुर गांव में लगी आग से जली गेहूं की फसल।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर/सादुल्लाहनगर। बिजली के तारों की चिंगारी से पांच बीघे गेहूं जलकर राख हो गया। उतरौला तहसील के कम्मरपुर गांव में बुधवार की दोपहर में घटना हुई है।
विज्ञापन

कम्मरपुर निवासी तारा देवी ने बताया कि गांव के सिकंदर की जमीन को बंटाई लेकर पांच बीघे गेहूं बोया था, जिससे परिवार को पालन-पोषण कर सकें। खेत में गेहूं बोया था। गेहूं तैयार हो गया था, जिसे काटने की तैयारी की जा रही थी। बुधवार की दोपहर में बिजली के तारों से निकली चिंगारी से पूरा गेहूं जलकर राख हो गया।
तारा का कहना है कि घटना से परिवार के पालन-पोषण का सपना बिखर गया है। उधर, ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही के चलते घटना हुई है। यदि ढीले तारों को ठीक कर दिया जाता तो ऐसी घटना नहीं होती। लेखपाल अनवर अली ने खेत में जाकर क्षति का आकलन किया। लेखपाल ने बताया कि रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है, जल्द ही मदद मुहैया कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें