बलरामपुर। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत नगर स्थित तुलसी पार्क के सुंदरीकरण का कार्य हवन-पूजन के साथ शुरू हो गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने सुंदर कांड पाठ कर तुलसी पार्क के सुंदरीकरण के लिए शिलान्यास किया।
शुक्रवार की शाम नगर पालिका अध्यक्ष ने सभासद व पालिका कर्मियों के साथ सुंदर कांड का पाठ किया। पाठ की समाप्ति के बाद हवन-पूजन कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया। अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत एक करोड़ पांच लाख रुपये से तुलसी पार्क का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इस धनराशि से बाउंड्रीवॉल का निर्माण, बाउंड्रीवॉल पर लोहे की ग्रिल लगाने, इंटरलॉकिंग का निर्माण, पौधरोपड़ का कार्य, फाउंटेन फव्वारा लगाने तथा बेंच निर्माण आदि का कार्य कराया जाएगा।
इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, अधिशाषी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य, डा. अजय सिंह पिंकू, प्रीत पाल सिंह, अजय मिश्र, मंगल बाबू, शिव शंकर अग्रवाल, संजय शर्मा, ललिता तिवारी, साधना पांडेय, जेई जलकल धर्मेंद्र गौड़, सभासद सिद्धार्थ साहू, राघवेंद्र कांत सिंह मंटू, सुभाष पाठक, विक्की शर्मा, मनोज यादव, अक्षय शुक्ला, शुभम चौधरी, रामू कश्यप, आनंद किशोर गुप्त व सरोज तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।