फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अनजान शख्स फोटो भेजकर पहचानने के लिए कहे तो सावधान हो जाएं

Tue, 06 Jan 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। साइबर ठगों ने जालसाजी का नया तरीका शुरू किया है, जिसका नाम है फोटो क्लेम स्कैम। इसके तहत ठग सोशल मीडिया पर लोगों से संपर्क करते हैं। इसके बाद उन्हें एक फोटो भेजकर उसकी पहचान करने के लिए कहते हैं। लोग जैसे ही फोटो पर क्लिक करते हैं। अनजान में एक एपीके (एंड्रॉयड पैकेज किट) फाइल भी डाउनलोड हो जाती है। इसके बाद फोन हैक हो जाता है।
विज्ञापन

साइबर विशेषज्ञ आरपी यादव के मुताबिक एपीके फाइल पीड़ित के फोन में कई अनुमतियां हासिल कर लेती हैं, जिससे यूपीआई और बैंक एप्लीकेशन जैसी महत्वपूर्ण एप्लीकेशन भी शामिल हैं। इन अनुमतियों के माध्यम से ठग पीड़ित के बैंक खाते खाली कर देते हैं। लेनदेन के एसएमएस की सूचनाएं भी पीड़ित को नहीं मिलती है।
साइबर ठग सोशल मीडिया के जरिये खासकर छात्राओं से दोस्ती करते हैं। इसके बाद उनकी फोटो हासिल कर उससे छेड़छाड़ करके वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हैं। बदनामी के डर से छात्राएं ठगों को रकम भेज देती हैं। ऐसी परिस्थिति में छात्राओं को डरने के बजाय पुलिस से शिकायत करनी चाहिए।
विज्ञापन


अमर उजाला साइबर ठगों के खिलाफ अभियान चला रहा है। अगर आपके साथ कोई ठगी हुई है तो आप अपनी कहानी हमसे साझा कर सकते हैं। इसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आप हमें 9368724182 पर संपर्क कर सकते हैं।

बचाव के लिए इन बातों का रखें ख्याल
अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें।
किसी को भी अपनी निजी फोटो व वीडियो न भेजें।
किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट को टू फैक्टर आर्थेटिकेशन अवश्व करें।
अनजान लोगों की ओर से भेजे गए एपीके फाइल पर क्लिक न करें।
फोन पर या ऑनलाइन किसी भी व्यक्ति को अपने बैंक खातों, ओटीपी, पासवर्ड की जानकारी न दें।

व्हाट्सएप में ऑटो डाउनलोड का ऑप्शन हमेशा रखें बंद
व्हाट्सएप में सेंटिंग्स पर जाएं। यहां पर स्टोरज एंड डाटा का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें। इसमें मीडिया ऑटो डाउनलोड सेक्शन में तीन विकल्प मिलेंगे । मोबाइल डेटा का उपयोग करते समय, वाई-फाई पर कनेक्ट होने पर और रोमिंग के दौरान । इन क्लिक कर फोटो, ऑडियो, वीडियो और डॉक्यूमेंट के सामने लगे टिक को हटा दें और ओके कर दें।

आपकी सतर्कता ही सुरक्षा है
साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्कता ही बचाव है। नई तकनीकों के साथ-साथ ठगी के तरीके भी बदल रहे हैं। ऐसे में आपको नवीनतम खतरों के बारे में जागरूक रहना चाहिए। ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हम सभी कदम उठाएं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की सलाह का पालन करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें