बलरामपुर। श्रावस्ती लोकसभा सीट का रण पूरी तरह से तैयार हो गया है। लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की बृहस्पतिवार को पर्चा वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। श्रावस्ती लोकसभा सीट पर 12 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। इन्हें चुनाव निशान भी आवंटित कर दिए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि श्रावस्ती में 25 मई को मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया 29 अप्रैल से नौ मई तक चली। छह मई तक नामांकन कराया गया, जिसमें 18 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए थे। सात मई को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान 13 उम्मीदवारों के पर्चे सही पाए गए, पांच के खारिज कर दिए गए थे। नौ मई को नाम वापसी के दौरान निर्दलीय दावेदार मोहम्मद शफीक ने अपना पर्चा वापस लिया। अब 12 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।
डीएम ने बताया कि श्रावस्ती लोकसभा सीट से जुड़ी तीन विधानसभा क्षेत्र सदर, तुलसीपुर व गैंसड़ी में 709 मतदान केंद्र हैं। इसमें 1,260 बूथ हैं।
लोकसभा सीट श्रावस्ती के उम्मीदवार-
प्रत्याशी पार्टी सिंबल
साकेत मिश्र भाजपा कमल फूल
राम शिरोमणि वर्मा सपा साइकिल
मोइनुद्दीन अहमद उर्फ दद्दन खां बसपा हाथी
अहमद जिया खान पीस पार्टी कांच का गिलास
कृष्ण कुमार मौर्य सम्यक पार्टी कन्नी
कुमारी गीता गौतम राष्ट्रीय जनता पार्टी चारपाई
युगल किशोर शुक्ल आम जनता पार्टी (इंडिया) रोड रोलर
हनुमान प्रसाद मिश्र किसान मजदूर संघर्ष पार्टी नेल कटर
अनिल कुमार तिवारी निर्दलीय बैटरी टॉर्च
मालिक राम निर्दलीय अंगूठी
शांति देवी निर्दलीय केतली
सुजीत कुमार निर्दलीय मेज
गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव में सात के बीच मुकाबला
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट में नाम वापसी के दौरान गैंसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की स्थिति भी स्पष्ट हो गई है। यहां किसी भी उम्मीदवार ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। सभी सात प्रत्याशियों को सिंबल अलॉट कर दिया गया है। यहां 413 बूथ हैं और 252 मतदान केंद्र हैं।
गैंसड़ी विधानसभा सीट के उम्मीदवार-
प्रत्याशी पार्टी सिंबल
शैलेश कुमार सिंह शैलू भाजपा कमल का फूल
राकेश कुमार यादव सपा साइकिल
मोहम्मद हारिश खान बसपा हाथी
गुलजार अहमद पीस पार्टी कांच का गिलास
लक्ष्मण लाल निर्दलीय कड़ाही
राम दुलारे निर्दलीय माइक
शेषराम निर्दलीय ऑटो रिक्शा