फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में बैंक कर्मियों की हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बैंकों में गुरुवार को हड़ताल से 50 करोड़ नकदी का लेन देन प्रभावित हुआ। बैंकों में अचानक हड़ताल होने से ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। लेन देन करने बैंक पहुंचे ग्राहकों को बैरंग लौटना पड़ा। सहालग का मौसम होने के चलते ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

निजीकरण व वेतन विसंगति सहित अन्य कई मांगों के साथ देश के 25 करोड़ कामगारों, किसानों के हित की अनदेखी के विरोध में बैंक कर्मियों ने एक दिवसीय हड़ताल की। बैंकों के सामने व चौराहों पर धरना-प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने विरोध जताया।
जिला मुख्यालय के इंडियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, वीर विनय चौराहा व मंडी शाखा भगवतीगंज के सामने इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष प्रशांत सिंह व मंत्री संजय कुमार शुक्ल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन कटवाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित कर अध्यक्ष व मंत्री ने कहा कि देश के 25 करोड़ कामगारों के समर्थन में एआईबीए के आह्वान पर जिला इकाई की तरफ से बैंकों में ताला जड़कर एक दिवसीय हड़ताल की गई है।
कर्मियों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। श्रम सुधारों के नाम पर प्रतिकूल संशोधनों के साथ संसद से पास कृषि बिल में किसानों की अनदेखी और अर्थव्यवस्था के तमाम मुद्दों को लेकर श्रमिकों के देशव्यापी आंदोलन को ट्रेड यूनियन की तरफ से समर्थन दिया गया है।
जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों केनरा, इंडियन, इलाहाबाद, बैंक आफ इंडिया, यूनियन बैंक, बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूनाइटेड, यूको बैंक, बैंक आफ महाराष्ट्र सेंट्रल बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स आदि के कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन कटवाकर बैंकों में तालाबंदी कर हड़ताल में शामिल होकर प्रदर्शन किया है।
बैंकों में कामकाज ठप होने से जिले में 50 करोड़ रुपये का नकदी लेन देन ठप रहा है। अध्यक्ष व मंत्री के साथ उदय प्रताप, सीताराम यादव, वकील यादव, चंदन, राजेश, संदीप, चंदन कुमार, शशिकांत यादव, राम सिंह, कीर्ति यादव, तोहिद आलम, मौसम रजा, अनिल, गुलाम रजा, यशवंत, अनुज कुमार शुक्ल, मनीष, संजय सिंह, अजय, रमन, राकेश व जय प्रकाश आदि ने सरकार से मांग किया कि बैंकों के निजीकरण पर तत्काल रोक लगाई जाए।
सरकारी क्षेत्र के बैंकों को मजबूत किया जाए। एनपीए की वसूली, बैंकों में जमा धन पर ब्याज दर में वृद्धि, आउटसोर्सिंग, नई भर्ती, पुरानी पेंशन बहाली और कारपोरेट घरानों को बैंकिंग लाइसेंस न दिए जाने आदि की मांग भी की गई।
एलआईसी कर्मियों ने भी समर्थन में की हड़ताल
कामगारों व बैंकों के समर्थन में भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारियों ने भी गुरुवार को एक दिवसीय हड़ताल कर विरोध जताया। बीमा कर्मचारी संगठन फैजाबाद डिवीजन के जिला यूनिट के पदाधिकारियों पंकज गुप्ता, पुनीत कुमार सोनकर, मनोज कुमार यादव व अर्पित तिवारी आदि ने कोरोना प्रोटकाल का पालन कर प्रदर्शन कर विरोध जताया। कामगारों, किसानों व बैंक कर्मियों के समर्थन के साथ एलआईसी के कर्मियों ने भी निजीकरण जैसे सभी मुद्दों को लेकर विरोध जताया।
बैंकों से बैरंग लौटे ग्राहकों में आक्रोश
अचानक बैंकों में ताला लटका देख ग्राहकों को लेन देन करने का मौका नहीं मिला। बिना लेन देन किए ही ग्राहकों को बैंकों से बैंरग लौटना पड़ा। बैंक पहुंचे सुजीत कुमार, अमित, राजन, मनोज व तुलाराम आदि ने बताया कि वो घर का आवश्यक सामान खरीदने के लिए बैंक से पैसा निकालने आए थे। बैंक में ताला लटका हुआ था जिसके चलते पैसा नहीं निकाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें