फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जर्जर भवनों में कक्षा संचालन पर रोक, लाल पेंट से लिखना होगा प्रवेश निषेध

Tue, 25 Aug 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में जर्जर भवनों को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए जर्जर भवनों को चिह्नित करने और उनमें बच्चों का प्रवेश पूरी तरह रोकने को कहा है।
विज्ञापन



जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर वहां नियमित और समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए। विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट से प्राप्त धनराशि का उपयोग नियमानुसार विद्यालय की आवश्यकताओं पर किया जा रहा है या नहीं, इसकी भी जांच की जाए। यह भी



निर्देश दिया है कि जिन विद्यालयों में भवन अथवा भवन का कोई भाग जर्जर, असुरक्षित या निष्प्रयोज्य है, उन्हें स्पष्ट रूप से चिह्नित करते हुए लाल रंग के पेंट से बड़े आकार में प्रवेश निषेध लिखाया जाए। साथ ही जर्जर भवनों के निकट बच्चों के जाने पर रोक लगाई जाए और उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग अथवा सुरक्षात्मक व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन




हरैया सतघरवा के खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर ने बताया कि क्षेत्र में कई विद्यालयों के भवन जर्जर हैं। विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि जर्जर भवन या कक्षों में किसी भी स्थिति में कक्षा संचालित नहीं किया जाए। ऐसे में जर्जर भवनों की दीवारों पर लाल पेंट से प्रवेश निषेध लिखवाने का निर्देश संबंधित प्रधानाध्यापक को दिया गया है। यदि किसी विद्यालय में इसके बावजूद जर्जर भवन में कक्षा संचालित मिली तो संबंधित प्रधानाध्यापक की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें