फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: देर रात कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत, इलाज के दौरान दम तोड़ा

Fri, 07 Aug 2026 09:41 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, गैसड़ी/बलरामपुर

सार

हादसा रामनगर चौराहे के पास हुआ। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी पहुंचाया। वहां अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने राजन सैनी को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
हादसे में मृतक दोनों युवक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर रामनगर चौराहे के पास बृहस्पतिवार देर रात कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बलरामपुर शहर के टेढ़ी बाजार स्थित माली टोला निवासी राजन सैनी (30 वर्ष) और जयप्रकाश सैनी बाइक से पचपेड़वा की ओर से बलरामपुर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे जब वे रामनगर चौराहे के पास पहुंचे, तभी बढ़नी की ओर जा रही क्रेटा कार और बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पचपेड़वा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैसड़ी पहुंचाया। वहां अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार ने राजन सैनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल जयप्रकाश सैनी की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद कार में सवार लोग वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लेकर उसके स्वामित्व और चालक की पहचान के आधार पर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और अस्पताल परिसर में शोक का माहौल रहा। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें