फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बलरामपुर से लखनऊ सीधी बस सेवा

Sat, 09 Aug 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लखनऊ चारबाग तक बिना रुकावट के यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब बलरामपुर डिपो से लखनऊ चारबाग तक दो बसें प्रतिदिन नान स्टॉप (बिना रुके) संचालित होंगी। इससे सीधा लखनऊ जाने वाले यात्री कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि एक बस बलरामपुर से लखनऊ वाया गोंडा व दूसरी बस बलरामपुर से लखनऊ वाया बहराइच होते हुए संचालित की जाएगी। दोनों बसें प्रतिदिन सुबह पांच बजे से डिपो से निकलेंगी। बलरामपुर से चलकर यह बस सीधे लखनऊ पहुंचकर ही रुकेगी। इस बस में बीच में अन्य किसी जगह यात्रियों को नहीं बैठाया जाएगा। सीधी बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। यात्री कम समय में लखनऊ तक का सफर कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें