बलरामपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने क्रिसमस को देखते हुए उतरौला, तुलसीपुर व बलरामपुर तहसील एवं नगर क्षेत्र से केक एवं पेस्ट्री के सात नमूने एकत्र किए हैं। नमूनों को जांच के लिए प्रयाेगशाला भेजा गया है।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वितीय गिरजेश तिवारी ने बताया कि खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए विभाग द्वारा निरंतर जांच की जा रही है। बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम मौर्य, शंकर दयाल तिवारी व चंद्र भानु की टीम ने जिले भर में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर छापा मारा। दुकानों से केक एवं पेस्ट्री के सात नमूने एकत्र करके जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। (संवाद)