फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को मारी टक्कर, कक्षा 10 के छात्र की मौत, छात्रा गंभीर

Wed, 29 Jul 2026 04:53 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, तुलसीपुर/बलरामपुर

सार

बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में हुई एक भीषण दुर्घटना में एक 10वीं के छात्र की मौत हो गई। वहीं, उसकी सहपाठी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन
मृतक छात्र अरुण निषाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल की छुट्टी के कुछ ही मिनट बाद घर लौट रहे दो विद्यार्थियों को तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। बसंत लाल इंटर कॉलेज से करीब 100 मीटर दूर हुए इस भीषण सड़क हादसे में कक्षा 10 के छात्र अरुण निषाद (14) की मौत हो गई, जबकि उसके साथ साइकिल पर बैठी सहपाठी सोनाली गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम रमवापुर निवासी अरुण निषाद बुधवार को रोज की तरह साइकिल से स्कूल आया था। उसके साथ पड़ोस में रहने वाली और उसी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा सोनाली गुप्ता भी थी। दोनों परिवारों के आत्मीय संबंध होने के कारण सोनाली अक्सर अरुण के साथ ही स्कूल आती-जाती थी। दोपहर में स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों एक ही साइकिल से घर के लिए निकले। अभी वे स्कूल से करीब 100 मीटर ही आगे बढ़े थे कि सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों छात्र कई फीट दूर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों में चीख-पुकार मच गई और राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद अरुण को मृत घोषित कर दिया। सोनाली की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद लोगों ने ट्रक को घेर लिया लेकिन चालक मौका देखकर वाहन छोड़कर भाग हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि  ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तथा चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

स्कूल के बाहर फिर उठा सुरक्षा का सवाल
घटना ऐसे स्थान पर हुई, जहां प्रतिदिन छुट्टी के समय बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पैदल और साइकिल से आवागमन करते हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने स्कूल के आसपास भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी यातायात व्यवस्था की मांग की। उनका कहना है कि यदि स्कूल समय में भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाए तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें