फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में बलरामपुर अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जिले को बड़ी उपलब्धि मिली है। शत-प्रतिशत शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण किए जाने पर स्टेट रैंकिंग में बलरामपुर जनपद को पहला स्थान मिला है। जिले की इस उपलब्धि पर डीएम ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देते हुए आगे भी इसी रणनीति एवं निपुणता के साथ जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि विगत जून माह में मुख्य सचिव के विश्लेषण में जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के फीडबैक की रैंकिंग में बलरामपुर जनपद निचले स्तर पर था। डेढ़ माह में रणनीति बनाकर अथक प्रयास करते हुए शिकायतों के निस्तारण की गहन समीक्षा की गई। अपर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया। कमेटी द्वारा प्रतिदिन विभागवार शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई।
शिकायतों के निस्तारण में रुचि न ले रहे विभागों की भी समीक्षा करके संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर पर रैंडम फोन करके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का फीडबैक लिया गया। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारण हो, इसके लिए समय-समय पर सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी कराया गया।
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर आम जनता द्वारा की गई शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के फीडबैक में गुणात्मक सुधार देखने को मिला है। शिकायतकर्ता शिकायतों के निस्तारण पर संतुष्ट नजर आए। डेढ़ माह में की गई कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में बलरामपुर जिले को स्टेट रैंकिंग में पहला स्थान मिला है। स्टेट रैंकिंग में जिले को पहला स्थान दिलाने में अपर उप जिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा व ईडीएम प्रतीक नरेश सहित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा है।


शिकायतों के निस्तारण में पुलिस भीअव्वल
सरकारी द्वारा संचालित जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जिले की पुलिस भी अव्वल रही है। जिले के 15 थानों में 100 प्रतिशत जन शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करके जिले को प्रदेश में पहला स्थान दिलाया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि प्रदेश की रैंकिंग में पहला स्थान मिलने पर सभी थाना प्रभारियों व आईजीआरएस शाखा में नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द ही प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें