फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ापन दूर करने में बलरामपुर को 17वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नीति आयोग ने देश के 115 पिछड़े जिलों की जनवरी की रैंकिंग निर्धारित कर दिया है। पिछड़ापन दूर करने में बलरामपुर जिले को 17वीं रैंक हासिल हुई है। दिसंबर माह में पिछड़ापन दूर करने में जिले को 44वीं रैंक मिली थी।
विज्ञापन

दिसंबर की तुलना में जनवरी माह में जिले ने 27 अंकों की पिछड़ापन दूर करने में शानदार छलांग लगाई है। कृषि क्षेत्र में दूसरा और स्किल डेवलपमेंट में जिले को चौथा स्थान मिला है। देवीपाटन मंडल में श्रावस्ती को छठवीं रैंक मिली है। बिहार प्रदेश के नवादा जिले ने पिछड़ापन दूर करने में शानदार योगदान के साथ नीति आयोग की सूची में प्रथम रैंक हासिल किया है।
बतादें कि नीति आयोग की तरफ से वर्ष 2018 से देश के 115 जिलों के पिछड़े वाले कलंक को मिटाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। हर माह रैंकिंग निर्धारित करके प्रत्येक जिले के अधिकारियों को पिछड़े क्षेत्र में अधिक प्रयास करने का सुझाव जारी किया जाता है।
विज्ञापन

नीति आयोग ने जनवरी 2021 में जिलों की रैंकिंग का निर्धारण कर दिया है। नीति आयोग की रैंकिंग में बलरामपुर जिले को 17वां स्थान मिला है। दिसंबर 2020 में बलरामपुर को पिछड़ापन दूर करने में 44वीं रैंक मिली थी। इस हिसाब से बलरामपुर ने 27 अंकों की शानदार छलांग लगाई है।
हेल्थ एंड न्यूट्रिशन में 75.2 प्रतिशत अंक के साथ 82वीं रैंक, शिक्षा में 69.9 प्रतिशत अंक के साथ 10वीं रैंक, एग्रीकल्चर एंड वाटर रिर्सोस में 24.3 प्रतिशत अंक के साथ दूसरी रैंक, फाइनेंशियल इंक्लूजन एंड स्किल डेवलपमेंट में 26.6 प्रतिशत अंक के साथ चौथी रैंक और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर में 71.9 प्रतिशत अंक के साथ 31वीं रैंक बलरामपुर जिले को हासिल हुई है।
देवीपाटन मंडल के श्रावस्ती जिले को छठवीं और बहराइच जिले को 35वीं रैंक हासिल हुई है। उत्तर प्रदेश के आठ जिले नीति आयोग की सूची में शामिल हैं। सीडीओ अमनदीप डुली, डीएसटीओ संजीव कुमार व अपर डीएसटीओ पीआर सिंह आदि ने नीति आयोग की रैंकिंग में बलरामपुर जिले को 27 अंकों की सुधार करने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें