फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नाबालिग पीड़िता का नौ सप्ताह का गर्भपात कराने की अनुमति, मेडिकल बोर्ड गठित करने का दिया निर्देश

Tue, 24 Nov 2026 07:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

पिता ने न्यायालय में दाखिल किए गए प्रार्थना पत्र में गर्भ समाप्त करने की अनुमति मांगी थी। इसके लिए प्रार्थना पत्र दिया था। वहीं, मेडिकल रिपोर्ट में गर्भपात को संभव बताया गया था।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष पॉक्सो न्यायालय ने नाबालिग पीड़िता का नौ सप्ताह दो दिन का गर्भ समाप्त कराने की अनुमति दे दी है। न्यायालय ने मुख्य चिकित्साधिकारी को मेडिकल बोर्ड गठित कर विधि के प्रावधानों के तहत सुरक्षित गर्भपात कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मामले में पीड़िता के पिता ने आठ अक्तूबर 2026 को न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर गर्भपात की अनुमति मांगी थी।

विज्ञापन


ललिया थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग पीड़िता के पिता ने न्यायालय को बताया कि उनकी करीब 16 वर्षीय बेटी को आरोपी अपने साथ ले गया था। इस दौरान उसके साथ दुराचार किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई। पिता ने प्रार्थना पत्र में बेटी के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव का हवाला देते हुए गर्भ समाप्त कराने की अनुमति मांगी थी। यह भी बताया था कि गर्भ जारी रहने से नाबालिग की जान को खतरा हो सकता है।

मेडिकल जांच में नौ सप्ताह दो दिन का गर्भ मिला
न्यायालय ने मामले में ललिया थाने और मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से रिपोर्ट मांगी थी। पुलिस की आख्या में बताया गया कि विवेचना के दौरान पीड़िता को पंजाब के लुधियाना से बरामद किया गया था। उस समय आरोपी भी मौके पर मौजूद था, जिसे गिरफ्तार कर बलरामपुर लाया गया। पीड़िता का महिला आरक्षी की निगरानी में मेडिकल परीक्षण कराया गया। विवेचना के दौरान बयान और अन्य साक्ष्य जुटाकर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है। मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। आठ सितंबर 2026 की जांच में गर्भ की अवधि पांच सप्ताह दो दिन बताई गई थी। बाद की रिपोर्ट में गर्भ की अवधि नौ सप्ताह दो दिन पाई गई। भ्रूण के डीएनए परीक्षण की रिपोर्ट भी न्यायालय में दाखिल की गई।
विज्ञापन


सीएमओ को सुरक्षित गर्भपात कराने का निर्देश
मुख्य चिकित्साधिकारी की ओर से न्यायालय को बताया गया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह से नौ सप्ताह दो दिन के गर्भ का गर्भपात कराया जा सकता है। पीड़िता और उसके माता-पिता ने भी इसके लिए सहमति दी है। न्यायालय ने चिकित्सकीय रिपोर्ट और अन्य तथ्यों का परीक्षण करने के बाद प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया। 19 नवंबर 2026 को विशेष न्यायाधीश राहुल सिंह ने सीएमओ को मेडिकल बोर्ड गठित कर पीड़िता का विधि के अनुसार सुरक्षित गर्भपात कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। न्यायालय ने आदेश की प्रति सीएमओ को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजने को भी कहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें