फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीति आयोग की रैंकिंग में बलरामपुर को प्रदेश में मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आकांक्षात्मक जनपद के रूप में चयनित बलरामपुर को नीति आयोग की रैंकिंग में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। डीएम कृष्णा करुणेश, एसपी देवरंजन वर्मा व सीडीओ अमनदीप डुली ने नीति आयोग की तरफ से जारी रैंकिंग पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

डीएम ने गुरुवार को बताया कि नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभकांत ने आकांक्षात्मक जनपदों में सुधार की सूची जारी की है। अगस्त तक 49 बिंदुओं के प्रदर्शन के आधार पर रैकिंग जारी की गई है। सरकार की तरफ से निर्धारित इन्हीं बिंदुओं पर कार्य करने की आवश्यकता है। प्रदेश के आठ जनपदों में बलरामपुर का सुधारात्मक प्रतिशत 91.43 रहा। जबकि प्रदेश के सभी आकांक्षी जनपदों का सुधारात्मक औसत 45.51 है।
बलरामपुर में स्वास्थ्य एवं पोषण में 85.68, शिक्षा में 174.26, कृषि व जल संसाधन में 54.95, आर्थिक समावेश एवं कौशल विकास में 34.23 और बेसिक संसाधन में 18.03 प्रतिशत सुधार पाया गया है। इन्हीं रैंकिंग के आधार पर प्रदेश के आठ आकांक्षात्मक श्रेणी वाले जनपदों में बलरामपुर को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें