ताइक्वांडो प्रतियोगिता
सुबह 09.00 बजे। नगर के श्याम बिहार काॅलोनी पहलवारा में 26वां जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता होगी।
स्वास्थ्य शिविर
- सुबह 09.00 बजे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें मरीजों का उपचार किया जाएगा।
परिवार परामर्श शिविर
- सुबह 10.00 बजे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित महिला थाना में परिवार परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें परामर्शदाता परिवारिक वादों का निस्तारण सुलह-समझौता से कराएंगे।
बैठक
- सुबह 11.00 बजे। नगर के बलुहा मोहल्ला स्थित रामजानकी मंदिर में चौरसिया समाज की बैठक होगी। बैठक में बालिका शिक्षा पर चर्चा की जाएगी।
टीकाकरण शिविर
- सुबह 11.00 बजे। सदर ब्लॉक के सेखुईया गांव में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। गर्भवती व बच्चों को टीका लगाया जाएगा।
क्रिकेट प्रतियोगिता
- दोपहर 12.00 बजे। स्पोर्ट्स स्टेडियम में टीचर्स प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों की टीमों के बीच मुकाबला होगा।