फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: दबंगों ने घर के आंगन से निकाल दिया सार्वजनिक रास्ता

Sun, 07 Sep 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम पवन अग्रवाल व अन्य 
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम पवन अग्रवाल व एसपी विकास कुमार पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। दोपहर करीब 12.35 बजे ललिया क्षेत्र के ग्राम केसईपुरवा निवासी जयकला ने गांव के दबंगों पर घर के आंगन से सार्वजनिक रास्ता निकालने की शिकायत की। कहा कि रात करीब 12 बजे जबरन आंगन की पक्की दीवार काटकर गिरा दी और मना करने लाठी-डंडों से मारापीटा। कहा कि मैं 60 वर्ष की बुजुर्ग हूं। एक महीने से दौड़ रही हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

इसपर डीएम व एसपी ने कड़ी नाराजगी जताई। एसडीएम सदर हेमंत कुमार गुप्त व सीओ सिटी ज्योतिश्री को मौके पर जाकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया। तीनों तहसीलों में 83 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें सिर्फ 12 का निस्तारण हो सका। इस दौरान मोहल्ला नौवाबाग निवासी मोहम्मद मुस्तफा ने डीएम से कहा कि सार्वजनिक रास्ते से अवैध अतिक्रमण हटवाने के लिए वर्ष 1998 से दौड़ रहा हूं। न्यायालय का आदेश होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटवाया जा सका है।
देहात क्षेत्र के ग्राम बलुआ-बलुई निवासी सरजू प्रसाद ने अपनी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने व ललिया के ग्राम छितौनी निवासी कृपाराम ने सार्वजनिक रास्ते के दोनों तरफ नाली का निर्माण कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। इस दौरान 37 पीड़ितों के प्रार्थना पत्र आए। डीएम व एसपी ने सुनवाई करके तीन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया और बाकी बचे 34 प्रार्थना पत्रों का मौके पर जाकर पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

तुलसीपुर तहसील में एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय ने पीड़ितों के शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान 27 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से छह का निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर एसडीएम राकेश कुमार जयंत व सीओ बृजनंदन राय सहित कई मौजूद रहे। उतरौला में एसडीएम अभय कुमार सिंह व सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पीड़ितों की शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान 19 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें से तीन का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें