फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बलरामपुर में सबसे अधिक और गैैंडास बुजुर्ग में सबसे कम मतदाता

Wed, 10 Jun 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों के तहत जनपद में पंचायत निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 17,16,561 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 9,06,525 पुरुष और 8,10,036 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ ही पंचायत चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों को भी गति मिल गई है।
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत ज्ञानेश शुक्ल ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान में ग्राम पंचायतवार प्रारूप नामावली प्रकाशित कर दावे और आपत्तियां प्राप्त की गईं। बूथ स्तर पर सत्यापन कराया गया तथा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। महिला मतदाताओं, वंचित वर्गों और दूरस्थ गांवों के लोगों के पंजीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

विकास खंडवार आंकड़ों के अनुसार बलरामपुर ब्लॉक में सर्वाधिक 2,70,978 मतदाता दर्ज किए गए हैं, जबकि गैंडास बुजुर्ग में सबसे कम 1,38,206 मतदाता हैं। इसके अलावा हरैया सतघरवा में 2,26,261, तुलसीपुर में 2,16,793, रेहरा बाजार में 1,98,447, गैसड़ी में 1,88,879, पचपेड़वा में 1,75,432, श्रीदत्तगंज में 1,54,201 तथा उतरौला में 1,46,964 मतदाता तय किया गया हैं।
विज्ञापन


प्रशासन का कहना है कि पंचायत निर्वाचन नामावली और विधानसभा निर्वाचन नामावली के आंकड़ों में अंतर स्वाभाविक है। पंचायत मतदाता सूची ग्राम पंचायत आधारित होती है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग रोजगार, व्यवसाय, शिक्षा अथवा अन्य कारणों से बाहर रहने के बावजूद अपनी मूल ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में दर्ज रहते हैं।

डेढ़ लाख प्रवासी और एक लाख नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले पंचायतों में बरकरार
आंकड़ों के अनुसार जिले के करीब डेढ़ लाख मतदाता मुंबई, दिल्ली, सूरत, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों में प्रवास कर रहे हैं, लेकिन उनके नाम अभी भी उनकी मूल ग्राम पंचायतों में दर्ज हैं। वहीं लगभग एक लाख मतदाता नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में निवास करने के बावजूद पंचायत मतदाता सूची में शामिल हैं।

यही कारण है कि पंचायत और विधानसभा निर्वाचन नामावली के आंकड़ों में अंतर दिखाई देता है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सभी निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करते हुए किया गया है तथा निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सभी पात्र मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें