फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमआरपी से अधिक दाम मांगने पर दुकानदार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एमआरपी से अधिक दाम मांगने पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। ग्राहक व दुकानदार के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल होने पर एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर पुलिस से मामले की जांच के बाद कार्रवाई की है।
विज्ञापन

तुलसीपुर इंस्पेक्टर अवधेश राज सिंह ने गुरुवार को बताया कि एसपी के निर्देश पर मामले में कार्रवाई की गई है। वायरल वीडियो में नगर क्षेत्र के एक दुकानदार ने 95 रुपये एमआरपी के सामान के ग्राहक से 140 रुपये मांगे। ग्राहक व दुकानदार के बीच विवाद होने लगा। निर्धारित मूल्य की बात करने पर दुकानदार ने सरकार पर भी अभद्र टिप्पणी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दुकानदार अमित कुमार यादव के खिलाफ केस दर्ज करके उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें