फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर को मिली 47.42 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के छात्र-छात्राओं के सपनों को उड़ान के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने पंख लगाए हैं। लखनऊ में बीते दिन कार्यक्रम के दौरान जिले के लिए 47.42 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया है। इनमें तीन आईटीआई व एक महिला डिग्री कॉलेज का निर्माण होना शामिल है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत अल्पसंख्यक विभाग की तरफ से केंद्र व प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार को भेजे गए प्रस्ताव से तीन आईटीआई व एक महिला डिग्री कॉलेज का निर्माण कराने के लिए सीएम ने कार्यक्रम में शिलान्यास किया है।
जिले के लखौरा, देवरीखेरा व बंजरिया में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत 12.60-12.60 करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई का निर्माण कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 में शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन

इसी तरह से सदर तहसील के घुघुलपुर गांव में राजकीय महिला डिग्री कॉलेज का 9.62 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराने के लिए प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत वित्त वर्ष 2018-19 में प्रस्ताव भेजा गया था।
तीनों आईटीआई व एक महिला डिग्री कॉलेज का निर्माण कराने के लिए शासन को जमीन उपलब्ध होने की रिपोर्ट भेजी गई थी। सीएम द्वारा शिलान्यास के बाद तीनों आईटीआई व एक महिला डिग्री कॉलेज के भवनों का निर्माण शीघ्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें