फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में सात और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में सात लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि शनिवार को आई कोरोना रिपोर्ट में कुल सात लोग पॉजिटिव पाए गए है। बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला पूरबटोला से एक, धुसाह से तीन, चीनी मिल कालोनी बलरामपुर से दो व रानीजोत देवरिया बलरामपुर गांव से एक सहित कुल सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सीएमओ ने यह भी बताया कि जिले में कोरोना के कुल पॉजिटव केस 1216 हो गए है। 22 लोगों की मौत हो चुकी है। 982 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। कोरोना के एक्टिव केस 212 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें