कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1195, एक्टिव केस 224
बलरामपुर। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बुधवार की रात व गुरुवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 10 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि बुधवार की रात व गुरुवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 10 लोग पॉजिटिव पाए गए है। बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला पूरबटोला में एक, गैसड़ी में एक, धर्मपुर में एक, श्याम बिहार कालोनी बलरामपुर में एक, बलरामपुर ब्लॉक में एक, नंदनगर में एक सहित कुल 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सीएमओ ने यह भी बताया कि जिले में कोरोना के कुल पॉजिटव केस 1195 हो गए है। 22 लोगों की मौत हो चुकी है। 951 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। कोरोना के एक्टिव केस 222 है।