फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ापन दूर करने में सफलता पर थपथपाई पीठ

विज्ञापन
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते केंद्र सरकार प्रभारी अधिकारी नवद? - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। संयुक्त सचिव औषधि रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय नई दिल्ली/केंद्र सरकार प्रभारी अधिकारी नवदीप रिणवा शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नीति आयोग से जुड़े विभागों के अफसरों के साथ समीक्षा की। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के साथ नीति आयोग की बैठक में महात्वाकांक्षी जनपदों की सूची में बलरामपुर को अच्छा कार्य करने के लिए प्रथम स्थान दिया गया है इसके लिए नीति आयोग से जुड़े विभागों के सभी अधिकारी बधाई के पात्र है।
विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञों की कमी पर नोडल अधिकारी ने सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह को निर्देश दिया कि जनपद स्तर पर विज्ञापन निकालकर इन पदों पर तैनाती करें। कृषि विभाग से जुड़े अफसरों डॉ. प्रभाकर सिंह, बीएसए कृषि सुवाश चंद्रा व जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार आदि को लघु सिंचाई, बीज, उर्वरकों की उपलब्धता, न्यूनतम समर्थन मूल्य, ई मंडी एवं साइल हेल्थ कार्ड की समीक्षा की। अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति पेंशन यादव एवं जनधन योजना की भी समीक्षा की गई।
सड़क, बिजली व इंटरनेट कनेक्टिविटी की भी समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में डीएम कृष्णा करुणेश, सीडीओ अमनदीप डुली, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, एक्सईएन जल निगम मनोज कुमार सिंह, पीडी एके सिंह, डीडीओ जीएच पाठक, डीआईओएस एमके कन्नौजिया, डीसी मनरेगा महेंद्र कुमार पांडेय, डीएसटीओ संजीव कुमार, डीपीआरओ नरेश चंद्र व डीपीओ केएम पांडेय सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें