फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई कार्यक्रम की रही धूम

Fri, 28 Jun 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 1882 आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को गोद भराई कार्यक्रम की धूम रही। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती की गोद भराई कराई गई। गर्भवती को सेहतमंद रहने का टिप्स दिया गया। पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना नगर के अचलापुर वार्ड के प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा व सरोज ने गर्भवती के गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने गर्भवती को पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी, जिससे पैदा होने के बाद बच्चा स्वस्थ व सेहतमंद रहे। बस स्टेशन स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर हुए कार्यक्रम में प्रभारी सीडीपीओ इंदू सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मंजू गुप्ता, माधुरी तिवारी, मालती देवी आदि मौजूद रहे। जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा ने बताया कि जिले के सभी केंद्रों पर माह के चौथे शुक्रवार को गोद भराई कार्यक्रम करके गर्भवती को सेहतमंद रहने के टिप्स दिए जाते हैं। बाल विकास परियोजना गैड़ास बुजुर्ग में सीडीपीओ राजेंद्र कुमार व देहात के सीडीपीओ संजय सिंह के निगरानी में गोद भराई कार्यक्रम कराए गए। बाल विकास परियोजना तुलसीपुर, हरैया सतघरवा, गैसड़ी, पचपेड़वा, श्रीदत्तगंज, उतरौला व रेहरा बाजार के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी गोद भराई कार्यक्रम की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें