फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आवेदक न मिलने से ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का निर्माण लटका

Fri, 28 Jun 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कामार्शियल वाहनों के फिटनेस जांच के लिए कंप्यूटराइज ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का निर्माण का सपना साकार नहीं हो पा रहा है। आवेदक न मिलने से ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन निर्माण की प्रक्रिया लटकी हुई है। ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन निर्माण न होने से परिवहन विभाग के अधिकारी कामार्शियल वाहनों के फिटनेस की जांच में खानापूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन


सवारी वाहन बस, जीप, मार्शल, टेंपो, ट्रक व पिकअप सहित अन्य कामार्शियल वाहनों का प्रतिवर्ष एआरटीओ कार्यालय से फिटनेस कराना अनिवार्य है। एआरटीओ कार्यालय में इस समय करीब 1500 कमर्शियल वाहन पंजीकृत हैं। ऐसे में कर्मियों की मिलीभगत से खटारा वाहनों को भी आसानी से फिटनेस प्रमाण पत्र मिल जाता है। इस धांधली को खत्म करने के लिए जिले में कंप्यूटराइज ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का निर्माण कराया जाना था। टेस्टिंग स्टेशन में लगे आधुनिक मशीनों से कुछ ही मिनटों में वाहनों के टायर, लाइटिंग की व्यवस्था, पहियों की गति, इंजन की आवाज, प्रेशर हार्न, ब्रेक की तीव्रता व सीट आदि की जांच आसानी से हो जाएगी। आरआई प्रदीप कुमार ने बताया कि बताया कि स्टेशन निर्माण के लिए करीब तीन एकड़ की जमीन की जरूरत है। स्टेशन का संचालन किसी प्राइवेट संस्था या व्यक्तिगत रूप से किसी व्यक्ति को करना है। ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन का निर्माण के लिए अभी कोई आवेदन नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें