बलरामपुर के महाराणा प्रताप ग्रामोदय इंटर कॉलेज इमिलिया कोडर में जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित ?
- फोटो : BALRAMPUR
पचपेड़वा (बलरामपुर)। महाराणा प्रताप ग्रामोदय इंटर कालेज इमिलिया कोडर में बुधवार को बालिका सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दिए।
प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह यादव ने छात्राओं को बताया कि कहीं पर भी छींटाकशी अथवा छेड़खानी की घटना होने पर 1090 एवं यूपी-100 पर डायल करके पुलिस की सहायता प्राप्त की जा सकती है। इन नंबरों पर डायल करने वाली शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाती है।
उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह ने छात्राओं को एंटी रोमियो टीम के कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामकृपाल शुक्ल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।