बलरामपुर। शारदा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने डीएम कृष्णा करुणेश के प्रति आभार जताया है। बलरामपुर-तुलसीपुर नेशनल हाइवे के डिपो पर आवागमन बहाल कराने पर छात्रों ने खुशी जताई है। डीएम ने भी सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
शारदा पब्लिक स्कूल के छात्रों ने डीएम से मिलकर बलरामपुर-तुलसीपुर नेशनल हाइवे के बेलहा, कौवापुर व लौकहवा डिपो पर प्राथमिकता के आधार पर बंद आवागमन को बहाल कराए जाने पर डीएम के प्रति खुशी जताते हुए आभार व्यक्त किया है।
छात्रों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को बुके भेंट किया और डीएम को धन्यवाद ज्ञापित किया। छात्रों का कहना है कि कई दिनों से आवागमन बाधित होने के चलते तुलसीपुर क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।