फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी में शामिल होकर देश में सेवा में आगे आए युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। एसएसबी 9वीं वाहिनी की तरफ से जरवा में वृहद सामाजिक चेतना अभियान के तहत बुधवार को क्षेत्र के युवाओं को एसएसबी में शामिल होने के टिप्स दिए गए। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट पास युवाओं को एसएसबी में नौकरी के रास्ते बताए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एसएसबी 9वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रदीप कुमार ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा के निकट स्थित सभी चौकियों पर तैनात जवान लोगों के हिफाजत के साथ-साथ उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने में अपना योगदान दे रहे हैं।
जवानों व गांवों के बीच खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताएं क्षेत्र के लोगों को आगे बढ़ने का मौका दे रही है। कार्यक्रम के दूसरे दिन सीमा चौकी जरवा के प्रांगण में कबड्डी का आयोजन हुआ। दो सीमा चौकी के गांव भगवानपुर व बेतहनिया के बीच कबड्डी हुई। भगवानपुर के युवाओं ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के युवाओं को बताया गया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पास करने के बाद पुलिस बल में भर्ती होने की प्रक्रिया जान लें। इंटरनेट के माध्यम से जानकारी हासिल करने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें