फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: डिजिटल युग में तनाव और अवसाद से निपटने के लिए जागरूकता जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को एमएलके महाविद्यालय के सभागार में युवा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मिशन विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने स्वास्थ्य, सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में सुधांशु पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने की। उन्होंने कहा कि युवा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मिशन का उद्देश्य युवाओं को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके लिए युवाओं के स्वास्थ्य की रक्षा करने के साथ उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है।

प्रो. विमल प्रकाश वर्मा ने कहा कि डिजिटल युग में तनाव और अवसाद जैसी समस्याएं चुनौती बन रही हैं। इनसे निपटने के लिए युवाओं को जागरूक करने के साथ ही उन्हें उचित परामर्श और सहायता उपलब्ध कराना आवश्यक है।
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में शामिल प्रो. विमल वर्मा, डॉ. प्रमोद यादव और डॉ. अभिषेक कुशवाहा ने विषय-वस्तु, प्रस्तुति और भाषा के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में सुधांशु पाठक ने प्रथम, अंश श्रीवास्तव ने द्वितीय और राज्यवर्धन सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने किया। इस अवसर पर प्रो. दिनेश कुमार मौर्य, डॉ. राहुल यादव, डॉ. अनुज सिंह, डॉ. शिव महेंद्र सिंह, डॉ. सुनील कुमार शुक्ल और डॉ. पंकज गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें