फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता व जांच जरूरी

Sat, 25 Apr 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विश्व मलेरिया दिवस पर शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में मलेरिया के रोकथाम, लक्षण, बचाव व उपचार के बारे में जानकारी दी गई। मलेरिया से बचाव के लिए अस्पतालों में उचित प्रबंधन पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि मलेरिया एक संक्रामक रोग है, जिसका समय रहते बचाव और उचित उपचार के माध्यम से सफलतापूर्वक नियंत्रण किया जा सकता है। उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई बनाए रखने, अपने आसपास गंदा पानी जमा न होने देने और मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने मलेरिया के प्रति स्वयं जागरूक रहने और आम जनता को भी इस गंभीर बीमारी के प्रति सचेत करने का संदेश दिया। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि विश्व मलेरिया दिवस मनाने का उद्देश्य मलेरिया उन्मूलन करना है। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. एके चौधरी, डॉ. मीनाक्षी चौधरी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र व मातृ स्वास्थ्य के परामर्शदाता विनोद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें