फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मांगों के समर्थन में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नवीन दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता चैंबर व वाहन पार्किंग के लिए जमीन की मांग कर रहे अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य नहीं किया। बार संघ पदाधिकारियों ने मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन जिला जज को सौंपा।
विज्ञापन

जिला बार संघ अध्यक्ष रामानंद मिश्र व महामंत्री अजय बहादुर सिंह ने बताया कि न्यायालय परिसर में चैंबर निर्माण की मांग काफी दिन से अधिवक्ता कर रहे हैं। 17 हजार स्क्वायरफीट जमीन चिह्नित की गई थी। बाद में भूमि की कमी दिखाकर जमीन आवंटित करने के लिए आनाकानी शुरु कर दी गई। चैंबर न होने से अधिवक्ता बरामदे में बैठकर काम निपटाते हैं।
कलेक्ट्रेट बार संघ महामंत्री कमलेश्वर सिंह व युवा बार संघ अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि जिला जज को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मांग पूरी करने को कहा है। शीघ्र ही प्रशासनिक न्यायमूर्ति को लखनऊ उच्च न्यायालय में जाकर समस्या से अवगत कराया जाएगा। कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष दयाशंकर पांडेय व युवा बार संघ महामंत्री विवेक कुमार सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं के वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान न होने से गेट के बाहर सड़क पर वकील वाहन पार्किंग करते हैं। वकीलों के लिए पार्किंग की व्यवस्था कराए जाने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें