फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मोटे अनाज की खेती से बढ़ेगी किसानों की आय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के दो ब्लॉकों में बृहस्पतिवार को मिलेट्स महोत्सव व खरीफ किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मोटे अनाज व खरीफ फसलों की बोआई के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को कृषि विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।
विज्ञापन


तुलसीपुर ब्लॉक मुख्यालय कौवापुर में किसान गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने फीता काटकर किया। विधायक ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। सरकार द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। कृषि उप संभागीय अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बेहतर फसल उत्पादन के संबंध में जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी राजीव मोहन त्रिपाठी ने केंद्र व प्रदेश द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।


इसी तरह रेहरा बाजार ब्लॉक में मुख्य अतिथि भाजपा नेता संतोष कुमार सिंह ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। बीडीओ सुमित सिंह व वस्तु विशेषज्ञ अनिल खन्ना ने किसानों को बताया कि मोटा अनाज सावा, कोदव, बाजरा, अरहर व चना आदि की खेती जरूर करें। मेले में पीएम सम्मान निधि, मृदा परीक्षण, कृषि रक्षा इकाई एवं फसल बीमा योजना आदि के स्टाल लगाए गए थे। इस अवसर पर एडीओ एजी नाथीराम, राजा सिंह, किशन, जानकी प्रसाद, राजकिशोर व अंशुल सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें