फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पटाखे फोड़कर तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास

Tue, 04 Aug 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-9-बलरामपुर के ग्राम चैनपुर में ग्रामीणों को जागरूक करते वनकर्मी ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
जरवा। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग की तुलसीपुर रेंज के ग्राम चैनपुर में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए की गतिविधियों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। भोजन की तलाश में तेंदुआ गांव के आसपास घूम रहा है और अब तक कई पालतू मवेशियों व कुत्तों को अपना शिकार बना चुका है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर उप प्रभागीय वनाधिकारी संतोष कुमार वर्मा के निर्देशन में रेंजर अमरजीत प्रसाद, वन दरोगा अखिलेश गुप्ता और वनकर्मियों की टीम सोमवार रात गांव पहुंची। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से पटाखे फोड़कर, ताली-थाली बजाकर और गली-मोहल्लों में हाका लगाकर तेंदुए को आबादी क्षेत्र से दूर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया।

ग्राम प्रधान अरशद खान ने बताया कि वन विभाग की टीम ने पूरी रात गांव में गश्त की, जिसके चलते तेंदुआ सोमवार रात दिखाई नहीं दिया और कोई अप्रिय घटना भी नहीं हुई। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। उन्होंने बताया कि गांव के आसपास तेंदुए के पदचिह्न मिले हैं। वन विभाग जल्द ही उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे लगाएगा। तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने पर उसे पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि वन विभाग की टीम रात और सुबह लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने, बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और वन्यजीवों से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें