फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़ फूंक से मना करने पर कर दिया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को झाड़ फूंक का काम करने से मना करने पर उसने अपने साथियों के साथ पीड़ित पर हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम भवनियापुर निवासी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि बीते दिनों गांव के देवी स्थल पर टहलू यादव नाम का एक व्यक्ति झाड़ फूंक कर रहा था। उसे यह काम करने से मना किया तो वह चला गया।
वीर बहादुर शुक्रवार शाम मध्यनगर चौराहे पर एक होटल में चाय पी रहा था इसी बीच टहलू यादव व उसके साथी होटल पर आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
पीड़ित ने मामले की तहरीर थाने में दी है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि घायल वीर बहादुर को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी तुलसीपुर भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें