फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जूडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Tue, 25 Aug 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-5-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में सम्मानित किए गए ​​खिलाड़ी ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। माध्यमिक खेल समिति की ओर से मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सात माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद की देखरेख में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ फजले रहमानिया इंटर कॉलेज पचपेड़वा के प्रधानाचार्य मो. नफीस खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में संध्या यादव (32 किलो), ममता (40 किलो) और नैन्सी उपाध्याय (44 किलो) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में वैभव लक्ष्मी (36 किलो), शालिनी तिवारी (44 किलो) और रिमझिम ओझा (40 किलो) विजेता रहीं।

बालक वर्ग में समर (40 किलो), यशराज जायसवाल (50 किलो), प्रांजल चौधरी (55 किलो), सूरज कुमार (45 किलो), अमीर चंद (60 किलो) और मो. दानिश (66 किलो) ने बाजी मारी। अंडर-19 सीनियर बालक वर्ग में हरभजन कुमार (73 किलो), पीयूष कुमार (60 किलो) और श्वेताक्ष तिवारी (90 किलो) विजयी रहे।
विज्ञापन


जिला खेल सचिव मो. सुहेल ने बताया कि एक सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय जूडो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में विजय शंकर पांडेय, अखिलेश, विनोद कुमार, रोहित और शिवा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन में व्यायाम शिक्षकों और अन्य सहयोगियों का योगदान रहा।

राजकीय विद्यालयों की भागीदारी पर सवाल

जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में किसी भी राजकीय विद्यालय के खिलाड़ी शामिल नहीं हुए। जबकि जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी प्रधानाचार्यों को खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए थे। राजकीय विद्यालयों की अनुपस्थिति को लेकर प्रधानाचार्य और खेल शिक्षकों की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने मामले की जानकारी कर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें