फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विद्यालय में एस्ट्रो लैब से खुला विज्ञान का आसमान

Tue, 28 Oct 2025 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवा। छात्रों की वैज्ञानिक जिज्ञासाएं किताबों तक सीमित नहीं रहेंगी। कंपोजिट विद्यालय जरवा में एस्ट्रो लैब की स्थापना के साथ बच्चों के सपनों को उड़ान मिल गई है। अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से प्रेरित होकर विद्यालय में आधुनिक प्रयोगशाला स्थापित की गई है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग की पहल पर शुरू की गई यह एस्ट्रो लैब ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं। इसमें खगोलीय यंत्रों के साथ दूरबीन, मैक्सवेल व्हील, मानव कंकाल, यकृत, श्वसन तंत्र, पाचन तंत्र, मस्तिष्क के मॉडल सहित अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। लैब के शुरू होने के बाद से बच्चों में विज्ञान के प्रति उत्साह और जिज्ञासा दोनों में जबरदस्त वृद्धि देखी जा रही है।
प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश थारू ने बताया कि अब बच्चे केवल किताबों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि टेलीस्कोप, वीआर (वर्चुअल रियलिटी) हेडसेट, माइक्रोस्कोप और लाइट एक्सपेरिमेंट किट्स की मदद से अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्यों को भी जानने लगे हैं। उन्होंने बताया कि बच्चे ग्रहों, तारों और ब्रह्मांड को लेकर सवाल पूछते हैं और प्रयोगों के माध्यम से उनके उत्तर खोजने का प्रयास करते हैं। सहायक अध्यापक सुरेंद्र कुमार और महेश चंद्र ने बताया कि लैब के माध्यम से छात्रों को विज्ञान की बारीकियों को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिल रहा है। इससे उनकी वैचारिक क्षमता और जिज्ञासा दोनों में वृद्धि हुई है। - संवाद
विज्ञापन


थ्रीपी मॉडल से हुई है लैब की स्थापना
खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह राणा ने बताया कि इस एस्ट्रो लैब की स्थापना पर करीब दो से तीन लाख रुपये की लागत आई है। इसमें उपकरण, प्रशिक्षण सामग्री और शिक्षकों का प्रशिक्षण शामिल है। सभी प्रयोगशालाएं पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी आधुनिक विज्ञान शिक्षा के वही अवसर मिलें, जो महानगरों में उपलब्ध हैं। इस पहल से विज्ञान के क्षेत्र में नई प्रतिभाओं का उदय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें