फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जिला अस्पतालों में पीने वाले पानी के लिए गए नमूने

Tue, 28 Oct 2025 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला अस्पतालों में मरीज व तीमारदारों के पीने वाले पानी की जांच शुरू हो गई है। जल निगम प्रयोगशाला की टीम ने मंगलवार को तीन जिला अस्पताल व एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हैंडपंप व पाइप लाइन की टोटी से जल के नमूने एकत्र किए।
विज्ञापन

जल निगम ग्रामीण की प्रयोगशाला उतरौला में है। यहां जिलेभर के पानी के नमूनों की जांच की जाती है। ताकि प्रदूषित पानी मिलने पर वहां लोगों को सतर्क किया जा सके। जल निगम की टीम ने अब अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर पानी की जांच के लिए अभियान शुरू किया है।
प्रयोगशाला प्रभारी शिवाजी, प्रयोगशाला सहायक राहुल कुमार व सैंपलिंग सहायक देवेश कुमार यादव ने जिला मेमोरियल असपताल, जिला महिला अस्पताल व संयुक्त जिला अस्पताल में कई स्थानों से पानी के नमूने एकत्र किए हैं।
विज्ञापन

इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में भी टीम ने दो नमूने लिए हैं। अब पानी के इन नमूनों की जांच की जाएगी। इसमें आर्सेनिक, लेड, आयरन व अयस्क सहित 13 पैरामीटर की जांच होगी। यदि कहीं कोई गड़बड़ी मिलती है उस पानी को पीने से मना किया जाएगा।
इसके लिए अस्पताल प्रशासन को अवगत कराया जाएगा। लैब प्रभारी शिवाजी ने बताया कि आज 80 प्रतिशत बीमारी प्रदूषित पानी के पीने से ही होती है। इसलिए सभी को स्वच्छ पानी ही पीना चाहिए। अस्पताल में मरीज व तीमारदारों की भारी भीड़ जुटती है। ऐसे में वह हैंडपंप व पाइप लाइन का पानी ही पीते हैं। ऐसे में इनकी जांच बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें