फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर प्रभु यीशू से मांगा आशीष

विज्ञापन
बलरामपुर के पहलवारा स्थित गिरिजाघर में क्रिसमस प्रार्थना करते बच्चे। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रभु यीशू के जन्मदिन पर बुधवार को गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं आयोजित कर उनके त्याग व बलिदान को याद किया गया। प्रार्थना सभाओं में शामिल होने वाले लोगों ने शांति का संदेश दिया। ईसाई धर्म के लोगों को प्रभु यीशू के जन्मदिन की बधाई दी गई । चर्च व मिशनरी में भी कार्यक्रम कराकर धर्म में आस्था रखने वाले लोग प्रभु यीशू के त्याग व बलिदान का याद किया।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के बालपुर गांव स्थित फातिमा स्कूल एंड कॉलेज के गिरिजाघर में बुधवार को क्लाइव बटरफील्ड, कैथलीन बटरफील्ड, क्रेग बटरफील्ड, नताशा बटरफील्ड, जोजो फर्नांडिज व जॉन फर्नांडिज आदि ने प्रभू ईशा मसीह की प्रार्थना की। प्रार्थना सभा में सभी लोगों ने प्रभू ईशा मसबह के त्याग व बलिदान को याद किया।
ईशा मसीह के जन्मदिवस पर तरह-तरह के केक तैयार किए गए और ईष्ट मित्रों को खिलाया गया। नगर के मोहल्ला पहलवारा स्थित गिरिजाघर में पादरी बिज्जू पात्रा ने प्रभू ईशा मसीह के त्याग व बलिदान के बारे में प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रार्थना सभा में शामिल होकर शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

जिले के सभी गिरिजाघरों व चर्चों में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। उतरौला नगर स्थित मिशनरी चर्च में प्रभू ईशा मसीह के जन्मदिन पर प्रार्थना सभा के बाद अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। ईसाई मिशनरियों की तरफ से गरीबों व बेसहारों को गर्म कपड़े व जरूरमंद चीजें बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें